भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
Novak_Djoković_Trophy_Wimbledon_2019-croped_and_edited

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
1636 : मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789 : फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत।
1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने प्राप्त किया।
1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1942 : वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ब्रिटिश सरकार से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर का नोटों बंद किया।
1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1975 : प्रसिद्ध हिंदी फिल्म संगीतकार मदन मोहन का निधन।
1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
1991 : इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2018 : एंजेलिक कर्बर ने विंबलडन महिला टेनिस जीता।
2019 : नोवाक डोकोविच ने अब तक का सबसे लंबा विंबलडन पुरुष टेनिस फाइनल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *