ददई दुबे के निधन पर खड़गे ने पत्र लिखकर जताया शोक

रांची{ गहरी खोज }: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर उनके परिजनों को पत्र लिखकर दुख प्रकट किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। खड़गे ने ददई दुबे के पुत्र बडू दुबे को लिखे पत्र में कहा है कि चंद्रशेखर दुबे का निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करनेवाला है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में जो योगदान दिया, वह न केवल पलामू या झारखंड तक सीमित रहा, जबकि उनका श्रमिक आंदोलन समाजिक न्याय के लिए संघर्ष पूरे देश के लिए प्रेरणास्पद रहा। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के मूल विचारों समाजिक समरसता, सेवा और न्याय के सच्चे प्रतीक थे। उनका सादगी भरा जीवन और जन-जन से जुडाव आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। पत्र में खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्री्य कांग्रेस परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक शोक व्यक्त करता है। हम इस कठिन समय में आपके और आपके पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और आप सभी को यह दुख सहने की शक्ति दें।