महिला ने बेहाेश कर दुष्कर्म का झोलाछाप डाक्टर पर लगाया आराेप

0
09_07_2025-ghatampur_news_23979555

मथुरा { गहरी खोज }: फरह स्थित एक निजी क्लीनिक पर इलाज काे गई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आराेप है कि चिकित्सक ने बेहोशी की गोलियां देकर उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस को सूचना देने पर आरोपित क्लीनिक बंद करके भाग गया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सीज कर दिया है। पुलिस फरार आरोपी चिकित्सक की तलाश कर रही है।
फरह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक स्थित एसआरडी पाॅली क्लीनिक में एक गांव की महिला शुक्रवार शाम को इलाज के लिए आई थी। चिकित्सक सनी ने उसे क्लीनिक में भर्ती कर लिया। आरोप है कि रात के अंधेरे में चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह महिला का बेटा चाय-नाश्ता लेकर पहुंचा तो उन्होंने बेटे को पूरी बात बताई। बेटे ने यूपी डायल-112 पर फोन करके सूचना दी। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। पीड़िता ने बताया कि डाॅक्टर ने रात 11 बजे उसको दो नींद की गोली खिलाई। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। होश आने तक आरोपित डाक्टर दुष्कर्म करता रहा। अकेला होने के चलते वह अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का विरोध नहीं कर सकी। पीड़िता के पुत्र ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ फरह थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस आरोपित चिकित्सक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *