राज्यपाल आनंदीबेन ने किया लखनऊ विवि के नवनिर्मित कौटिल्य भवन का उद्घाटन

0
14a4a0c77b965d449d27d54ce29fc751

लखनऊ{ गहरी खोज }:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कौटिल्य भवन का उद्घाटन किया। परीक्षा संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए निर्मित भवन की राज्यपाल ने मौके पर जानकारी ली।
लखनऊ विश्वविद्यालय में आंगड़बाड़ी केन्द्रों को कम्प्यूटर कीट वितरण एवं कौटिल्य भवन उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के विकास की प्रशंसा की। उन्हाेंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय का सम्पूर्ण परिवार मेहनत कर रहा है। विश्वविद्यालय में साकारात्मक शैक्षणिक माहौल दिख रहा है। विकास कार्यों को भी समय से पूर्ण कराया गया है।
राज्यपाल आनंदीबेन ने कौटिल्य भवन के उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया। पौधरोपण करते हुए राज्यपाल ने अपनी ओर से विश्वविद्यालय परिवार के सभी प्रोफेसरों, कर्मचारियों को एक पौधा अपने मां के नाम से लगाने की अपील की। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने सर्वप्रथम कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *