भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1816: अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1819: सिलाई मशीन के अविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
1875: बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
1877: लंदन में पहली विबंलडन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
1893: डॉक्टर डैन विलियम्स दुनिया की पहली ओपन हार्ट सर्जरी की थी।
1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निदेशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म।
1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1939: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में छह हजार भारतीयों ने एक बैठक में रंगभेद और नस्लभेद के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया।
1952: भारत में योजना आयोग ने पहली पंचवर्षीय योजना को प्रकाशित किया था।
1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002: ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2007: बोइंग ने 787 ड्रिमलाइनर को लॉन्च किया। दिसंबर 2009 में इस विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2011: सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।