पुडुचेरी : वी पी रामलिंगम निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गएं

0
pa-ramalgama-oura-japa-nadada_3b78f0dc8c9a68ed378ce03115a3306a

पुडुचेरी{ गहरी खोज }: पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व मनोनीत विधायक वी पी रामलिंगम को केंद्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे एस सेल्वागणपति का स्थान लेंगे। पार्टी मुख्यालय ने सोमवार को यह घोषणा की।
रामलिंगम इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून को समाप्त हो गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। पेशे से कारोबारी रामलिंगम (63) ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी और वह 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे।
उन्हें बधाई देने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम, पार्टी विधायक शामिल हैं। रामलिंगम उन तीन मनोनीत विधायकों में से एक थे जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद 27 जून को पुडुचेरी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधानसभा में दो जुलाई को नये सदस्यों को मनोनीत किये जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *