सूर्य के नक्षत्र में होगा शुक्र का प्रवेश, 26 जून के बाद इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा

धर्म { गहरी खोज } : शुक्र ग्रह 26 जून को सूर्य के कृतिका नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है और इनका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। जब भी ये कुंडली में शुभ अवस्था में होते हैं तो जातक को पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शुक्र जब नक्षत्र या राशि परिवर्तन करते हैं तब भी सभी राशियों के जीवन में अच्छे बुरे प्रभाव देखने को मिलते हैं। 26 जून को जब शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होगा तो कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम इसके पश्चात मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मिथुन राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से आप खुद को लाभ की स्थिति में पाएंगे। बीते समय में किये गए निवेश से अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे कुछ जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी आपको सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा। धन-धान्य में आशातीत वृद्धि से आप प्रसन्न होंगे। शुक्र प्रेम के कारक ग्रह भी हैं इसलिए आपको लव लाइफ में भी बेहद शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि
कृतिका नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश आपकी मानसिक स्थिति में सुधार ला सकता है। आपकी कई उलझनें इस दौरान सुलझेंगी। खासकर धन से जुड़े मामलों को आप निपटा पाएंगे। कुछ जातकों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता का भरपूर सहयोग आप पाएंगे। जो जातक कारोबार करते हैं उनको नई डील मिलने के योग हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।
मीन राशि
आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। शुक्र के कृतिका नक्षत्र में जाने से परिवार के लोगों से हुए गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी यह ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के कुछ जातकों को अपने लव पार्टनर से भी धन लाभ मिल सकता है। विवाहित हैं तो पार्टनर को करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आप भावनात्मक रूप से सशक्त होंगे और सही समय पर सही फैसला ले पाएंगे। इस राशि के कुछ जातक नया वाहन या भूमि-भवन इस दौरान खरीद सकते हैं।