युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर{ गहरी खोज }: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में अभियुक्त विनय कुमार पुत्र सत्यनारायण निवासी भाटपार अहारा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को ग्राम चकमहुआ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 20.06.2025 को थाना धनघटा पर वादिनी की पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना कारित करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर करते हुए आज दिनांक 23.06.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय रवाना किया गया।