राष्ट्रपति उत्तराखंड प्रवास के बाद दिल्ली रवाना

0
WhatsApp-Image-2025-06-21-at-2.06.08-PM

देहरादून{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गई।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या व अन्य लोगों ने यहां जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर श्रीमती मुर्मु को विदा किया।
श्रीमती मुर्मु उत्तराखंड प्रवास में दृष्टिबाधित बच्चों के मध्य अपना जन्मदिन मनाया। वहीं, उन्होंने स्थानीय राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोल दिया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस जनों के साथ पुलिस लाइन्स देहरादून में योग भी किया। तत्पश्चात वह विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना हो गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और निकट भविष्य में पुनः देवभूमि आने का न्योता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *