इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चेन्नई से मदुरै जा रहा विमान वापस लौटा

0
Untitled-design-2025-06-20T111942.293

मदुरै{ गहरी खोज }: हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में एक बार फिर तकनीकी खराबी पायी गई। जिसके चलते चेन्नई से मदुरै जा रहा विमान वापस लौट गया। बता दें कि प्लेन में 68 यात्री सवार थे। गौरतलब है कि आधा घंंटे की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। आपको बता दें कि मदुरै जा रहे इंडिगो विमान में शुक्रवार को उड़ान भरते वक्त हवा में तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके कारण विमान को चेन्नई वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइन्स के इस विमान में करीब आधे घंटे की उड़ान भरने के बाद पायलट को तकनीकी खराबी के बारे में पता चला और पायलट ने चेन्नई वापस आकर उतरने की अनुमति मांगी। बहरहाल, इंडिगो विमान से 68 यात्रियों को सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतार लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *