मणिपुर में सात उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

0
IMG-20250515-WA0014

इंफाल{ गहरी खोज }: मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने अलग-अलग अभियानों में सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
राज्य पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई बाजार से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय बल ने टेंग्नौपाल जिले में बीपी-87 में भारत-म्यांमार सीमा से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के सेकमाइजिंग खुनौ से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के फकनंग थोंगखोंग से एक महिला को भी गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर उग्रवादी बतायी जा रही है।
इसके अलावा सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के क्वाकता तेराखोंगशांगबी बाजार से भी एक उग्रवादी को विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी तरह के अन्य अभियान में राज्य पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में डीसी ऑफिस गेट के पास पोरोमपट से भी एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। इम्फाल पश्चिम जिले के हेइबोंगलोग हिल्स से एक .303 राइफल, मैगजीन के साथ दो सिंगल बैरल राइफल, एक ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *