भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
rahul-gandhi-2-1

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
1716: मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
1843: ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1910: वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।
1945: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।
1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म।
1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
1953: अमेरिका में जूलियस और एथेल रोजनबर्ग को फांसी दी गयी। अमेरिकी इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब जासूसी के शक में किसी अमेरिकी नागरिक को फांसी दी गयी।
1961: बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना का गठन किया।
1961: कुवैत ब्रिटेन से आजाद हुआ।
1970: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।
1981: भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया।
1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।
2017: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल एयरपोर्ट पर पहले अफगानिस्तान-भारत एयर कॉरिडोर का उद्धघाटन किया। इसके जरिए पाकिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल किए बिना दोनों देशों के बीच हवाई यातायात किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *