ग्रीनमैन विरल देसाई ने सूरत में गरिमा वयस्क वामा ग्रुप के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर मार्गदर्शन दिया

0
b17062025-04

सूरत{ गहरी खोज }: विख्यात पर्यावरणविद और ग्रीनमैन के नाम से पहचाने जाने वाले विरल देसाई सूरत के गरिमा वयस्क वामा ग्रुप के सखीवृंद के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने वरिष्ठ नागरिक महिलाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल जीवन शैली के बारे में रोचक और प्रेरक बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान विरल देसाई ने वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने विशेष रूप से उन्हें पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण की कहानियों के माध्यम से बच्चों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें एक स्थायी जीवन शैली अपनाने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दादी और नानी के रूप में ये महिलाएं बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
इसके साथ ही विरल देसाई ने अपनी मूवमेंट ‘ सत्याग्रह अगेंस्ट पॉल्यूशन एंड क्लाइमेट चेंज’ के बारे में बताते हुए उन्होंने ‘जलवायु परिवर्तन’ की अवधारणा को समझाया और लोगों को बताया कि वे किस तरह इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक महिलाओं ने विरल देसाई के प्रेरणादायक विचारों की सराहना की तथा उन्हें आशीर्वाद दिया तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विरल देसाई ने कहा कि “अनुभवी बुजुर्गों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताना मेरे दायरे से बाहर है। लेकिन उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए बहुत सौभाग्य का क्षण है। उनका प्यार और समर्थन मुझे पर्यावरण संरक्षण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *