मुंबई में बस, ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायल

0
untitled3_1673584653

मुंबई{ गहरी खोज }: मुंबई के गोरेगांव कस्बे में मंगलवार सुबह मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित बीईएसटी बस और एक पिकअप ट्रक के बीच टक्कर में कई यात्री घायल हो गये। जिसके कारण बड़ा यातायात जाम हो गया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, आरे कॉलोनी रोड पर बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से कई यात्री घायल हो गये। टक्कर के कारण आसपास के इलाके में भारी यातायात जाम लग गया। फिलहाल, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
स्थानीय आरे पुलिस थाना घटना की जांच कर रहा है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *