इस फल का जूस ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को करता है कम, कई और हैं लाजवाब फायदे इसके

0
images

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: पोषक तत्वों से भरपूर अनार को सेहत का खजाना कहा जाता है। बता दें, इस फल का हर एक हिस्सा काम का है। अनार का फूल हो, इसकी छाल हो, जड़ हो या फिर फल। अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

खासकर दिल, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में अनार का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप रोज सुबह एक गिलास ताजा अनार का जूस पीते हैं तो इससे सेहत पर अनेक फायदे हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोजाना इस जूस का सेवन क्यों करना चाहिए।

अनार का जूस पीने से मिलते हैं ढेरों फायदे :
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो यह आपके दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

गठिया और जोड़ों का दर्द से निजात
शोध के मुताबिक, अनार का जूस गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द में आराम प्रदान करते हैं। एक अध्ययन में यह पाया गया कि अनार का सेवन ओस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में जोड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइमों को अवरुद्ध करता है। यह जूस पुराने जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी साबित हुआ है।

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को करता है कम
रोजाना अनार का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अनार में पाए जाने वाले तत्व ब्रेस्ट कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में सहायक हो सकते हैं।

त्वचा को बनाए ग्लोइंग और जवान
अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे चमकदार तथा जवान बनाए रखता है। यह पिंपल्स और झुर्रियों को भी काफी कम कर सकता है।

वजन घटाने में कारगर
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनार का जूस आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और फैट को जल्दी बर्न करने में सहायता करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *