केवल योगा मैट बिछाकर क्रियाएं करना नहीं है योग, शरीर से मन का तालमेल देता है आपको अच्छा स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान के साथ ही शारीरिक क्रियाएं भी करते रहना चाहिए। योग, शरीर को आंतरिक औऱ बाहरी दोनों तरह से ही स्वस्थ रखने का काम करता है। योगासन करने से मन की शुद्धि होती है तो वहीं पर नियंत्रण भी बना रहता है। इसकी जानकारी आपको नहीं होगी कि, योग की शक्ति से व्यक्ति का शरीर सक्रिय रहता है। योगासन करने से एकाग्रता बढ़ती है तो वहीं पर लंबे समय तक आप किसी काम के प्रति स्पष्ट रहते है।
यहां पर कई लोग योग को तकनीकी पहलू से सोचते है लेकिन इसका असल में आधार शरीर और मन को एक साथ जोड़ने से होता है। आप यहां पर केवल योगा मैट बिछाकर नहीं शरीर को सक्रिय करने के लिए नियमित रूप से करते है।
जान लीजिए योगा से मिलने वाले इन तीन फायदों को
अगर आप अपने रूटीन में योगासन को शामिल कर लेते है तो इससे आपको तीन प्रकार के फायदे मिलते है…
1- योगासन करने से आपके शरीर में लचीलापन बना रहता है। यहां पर योगा करने के दौरान आपको दो क्षेत्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पहला, रीढ़ सीधी रहे, इसमें लचीलापन हो। दूसरा, नाभि क्षेत्र का ध्यान। इनके लिए अलग-अलग प्रकार के आसन बताए गए हैं। आप योगा करने के दौरान यह बात का ध्यान नहीं दें कि, कौन कितना और कैसा योगा कर रहा है। योग करने के दौरान आप शांति से चिंतामुक्त होकर आसन करें।
2- आप सूर्य नमस्कार करते है तो काफी अच्छा है लेकिन इन आसनों को सही करने के लिए आपको सुबह सूर्य की किरणों से भी जुड़ना चाहिए।वास्तव में आपका पूरा ध्यान दिनचर्या सुधारने पर होना चाहिए। इसमें स्वस्थ खानपान व शारीरिक सक्रियता शामिल है। योगासन करने के दौरान प्रकृति से जुड़ें, संगीत सुनें।
3-आचार औऱ विचार के बीच का तालमेल योग है। इसे ऐसे समझें तो, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच आपकी दिनचर्या व क्रियाकलाप कैसा है, यह आचार है। वहीं पर आप क्या सोचते है यह विचार के अंतर्गत आता है। इस दौरान ध्यान देने की जरूरत है कि, आप शिकायत करते रहते हैं, चिंता में डूबे रहते हैं या विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी सकारात्मकता बनी रहती है। यहां पर योग इस आधार को बनाए रखता है।
योग करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
योग के 20-30 मिनट के बाद स्नान करें। तुरंत बाद स्नान करने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है, जिससे सर्दी-जुकाम की आशंका रहती है।
योग करने के 30 मिनट बाद ही कुछ खाएं।
दो समय की हेल्दी डाइट आपके लिए पर्याप्त है।
पांच दिन तक योग शुरू करने से पहले सूक्ष्म क्रियाएं करें।
तीन महीने बाद योग का असर दिखना शुरू हो जाता है।