महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट, मुंबई में अतिवृष्टि का अनुमान

0
2025_6$largeimg16_Jun_2025_122320037

मुंबई { गहरी खोज }: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मद्देनजर मुंबई में भारी बारिश या फिर अतिवृष्टि के साथ-साथ कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बरसात के मौसम को देखते हुए कहीं-कहीं रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई में देर रात से आज सुबह तक भारी बारिश और गरज के साथ छीटें पड़े। प्रदेश में कल शाम से बादल छाये रहे और देर रात झमाझम बारिश शुरू हो गयी।
मुंबई में नागरिक अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगरों, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मुंबई सचिवालय ने नागरिकों को बारिश में सतर्क रहने की सलाह दी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की ओर से हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण कोंकण-गोवा के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *