अमरोहा में पटाखों की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

0
151997967

अमरोहा{ गहरी खोज } : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बार फिर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में चार महिलाओं की मौत हो गई है और कई महिलाएं घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिलाओं को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *