भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
Chandrashekhar-Vaidya

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1606-जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
1858-प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1903-फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1911-न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
1920-हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म।
1925-महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन।
1944-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन। उन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1950-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म।
1963-रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
1976-भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक रोहित श्रीवास्तव का जन्म।
1983-छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
2001-अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006-नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007-सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2008-उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008-प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012-चीन ने अपने शेनझोउ 9 अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लांच किया।
2012-बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2015-भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स कोरिया का निधन।
2021-भारतीय सिने अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *