बैडमिंटन खेलने के दौरान चक्कर खाकर गिरे दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, इलाज जारी

0
image_750x_684bb788c81ee

दुर्ग{ गहरी खोज }: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शुक्रवार की सुबह सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसरा दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज की तरह आज सुबह भी अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें नींद पूरी करने और आराम करने की सलाह दी। अस्पताल में विधायक गजेंद्र यादव का इलाज जारी है। राहत की बात है कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *