धोनी को मिला तगड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री, जानें कौन से 7 दिग्गज खिलाड़ी हैं शामिल

0
dhoni-27

नई दिल्ली{ गहरी खोज } :भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही बड़ा सम्मान मिला है। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। आईसीसी ने धोनी को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया, जिनकी उपलब्धियों को आंकड़ों में नहीं मापा जा सकता। धोनी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनमें दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आईसीसी ने 9 जून, 2025 को लंदन में आयोजित एक विशेष समारोह में धोनी सहित सात क्रिकेटरों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इनमें दो महिला क्रिकेटर भी हैं। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम की शुरुआत 2009 में की थी, जिसमें उन चुनिंदा खिलाड़ियों को जगह दी जाती है, जिन्होंने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अब तक कुल 115 क्रिकेटर इस एलीट क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।
2004 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एमएस धोनी को उनकी शानदार कप्तानी, यादगार करियर और क्रिकेट में अमूल्य योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले धोनी ने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जिताया। साथ ही, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी उनकी कप्तानी में भारत ने हासिल किया। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर रही।

पाकिस्तान की सना मीर भी शामिल

आईसीसी ने धोनी के साथ-साथ छह अन्य क्रिकेटरों को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इनमें दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी और पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर शामिल हैं।

भारत के 11वें हॉल ऑफ फेमर

धोनी से पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ सहित 10 अन्य क्रिकेटर इस सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं। 2009 में कपिल देव, सुनील गावस्कर और बिशन सिंह बेदी पहले भारतीय खिलाड़ी थे, जिन्हें यह सम्मान मिला। इसके बाद अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021) और वीरेंद्र सहवाग (2023) को इस क्लब में शामिल किया गया। भारतीय महिला क्रिकेटरों में डायना इडुलजी (2023) और नीतू डेविड (2024) को भी यह गौरव प्राप्त है।

7 दिग्गज़ जिन्होंने ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में बनाई अपनी जगह

  1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
  2. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
  3. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)
  4. ग्रैम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
  5. डैनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)
  6. साराह टेलर (इंग्लैंड)
  7. सना मीर (पाकिस्तान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *