मुम्बई में बारिश होने के आसार

मुम्बई{ गहरी खोज }: मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा कभी-कभी बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि 11 जून को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 74 प्रतिशत, बारिश पांच प्रतिशत और हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गयी। इसके अलावा, यहां आंशिक रूप से बादल छाये रहने और एक-दो बार बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
वहीं, 12 जून को भी यहां आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा एक-दो बार बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।