फीफा ने अंडर-17 महिला विश्वकप के लिए ड्रॉ 24 टीमें लेंगी भाग

जिनेवा{ गहरी खोज }: : अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने कहा है कि अफ्रीकी देश मोरक्को में होने वाली नौवें अंडर-17 महिला विश्वकप के लिए ड्रॉ 2025 संस्करण में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी।
फीफा ने बुधवार को ड्रा की घोषणा करते हुये कहा कि यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से आठ नवंबर तक मोरक्को के रबात में होगा। यह पहली बार होगा, जब अफ्रीका में इस वैश्विक खेल का आयोजन किया जायेगा। ड्रॉ समारोह रबात में मोहम्मद सिक्स फुटबॉल अकादमी में आयोजित किया जायेगा।
ग्रुप ए में मेजबान मोरक्को ब्राजील, कोस्टा रिका और इटली प्रतिस्पर्धा करेगा। ग्रुप बी में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को कैमरून, मैक्सिको और नीदरलैंड है। चीन, इक्वाडोर, नॉर्वे और अमेरिका के साथ ग्रुप सी में है। ग्रुप डी में कनाडा, फ्रांस, नाइजीरिया और समोआ शामिल हैं। ग्रुप ई में कोलंबिया, कोटे डी आइवर, दक्षिण कोरिया और स्पेन शामिल हैं, जबकि जापान, न्यूजीलैंड, पैराग्वे और जाम्बिया ग्रुप एफ में हैं।