भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
images

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1507: इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठे।
1664: मुस्तफा द्वितीय तुर्की के सुल्तान बने।
1674: शिवाजी ने रायगढ़ मैं अपना राज्याभिषेक करवाया।
1857: कानपुर अंग्रेजों के हाथों से निकला, नाना साहेब पेशावा बने।
1882: बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से लगभग एक लाख लोगों की मौत।
1879: भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता नारायण मल्हार जोशी का जन्म।
1915: डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1942: अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946: अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री प्रेम खंडु थंगुन का जन्म।
1953: डेनमार्क में नया संविधान लागू हुआ।
1961: भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट किए।
1972: विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत।
1972: उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म।
1984: भारतीय सेना ने पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1990: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
2004: भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड विलसन रीगन का निधन।
2005: ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010: भारत सरकार ने इंडियन मुजाहिदीन को को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2013: नवाज शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2018: जॉर्डन के शाह, अब्‍दुल्‍ला द्वितीय ने उमर रज्जाज को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
2020: दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के राज्यपाल वेद मारवाह का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *