गंगा दशहरा पर इन 2 मूलांक वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

0
photo16840709421-1684325473-1707312246

धर्म { गहरी खोज } : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगीय़। आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज। पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक 1- आज दिन का कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में बीतेगा इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा।
मूलांक 2- आज के दिन आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो आपको जीवन की समस्याएं सुलझाने में आपकी मदद करेगा।
मूलांक 3- आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। आज सोची हुई सफलता जरूर हासिल होगी।
मूलांक 4- आज आप करियर से रिलेटेड विचार अपनी माता के साथ साझा करेंगे, आपको रिलैक्स फील होगा।
मूलांक 5- आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है क्युकी कुछ बेवजह के खर्च हो सकते हैं।
मूलांक 6- आज आपका मन धार्मिक अनुष्ठान में लग सकता है जिससे आप अपना थोड़ा समय किसी मंदिर में बितायंगे।
मूलांक 7- आज आपको कोई खुश-खबरी मिल सकती है, यह खुशी आपके जॉब लगने की भी हो सकती है।
मूलांक 8- आज आपके काम की खूब तारिफ होगी, दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते है।
मूलांक 9- आज आपको नई खुशिय़ा मिल सकती है, यह खुशी किसी नन्हे मेहमान की हो सकती है।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *