कुएं में गिरा हाथी शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

0
20250603121806_haathi shaavak

रायगढ़ { गहरी खोज }: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी शावक सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर शावक के रेस्क्यू की तैयारी में जुट गया है। वता दे कि, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है। दरअसल, हाथी के शावक की उम्र एक साल बताई जा रही है। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया। फ़िलहाल वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *