रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, इस दिन लेंगे सात फेरे

नयी दिल्ली { गहरी खोज } : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 18 नवंबर को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले 8 जून को दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इसी साल जनवरी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता पक्का हुआ था। दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जार रही है।
बता दें कि रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज सपा सांसद हैं। 26 वर्षीय सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था। प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं जिनकी रिंकू से पहचान है। सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी। प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा महिला सांसद हैं। जब उन्होंने चुनाव जीता था तो उस समय उनकी उम्र महज 25 साल, 6 महीने और 12 दिन थी।