प्रज्ञा सिंह ठाकुर के निरर्थक बयान को तवज्जो देने की जरूरत नहीं : राजेश ठाकुर

0
images (1)

रांची { गहरी खोज }: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गोहत्या के मुद्दे पर भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को निरर्थक और उन्मादी मानसिकता का परिचायक बताया है।
समाचार एजेंसी कांग्रेस नेता ने कहा कि ये नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले लोग हैं। इन्होंने पहले बयान दिया था कि नाथूराम गोडसे उनके भगवान की तरह हैं। ऐसे लोग हिंसा वाली सोच से बाहर निकल ही नहीं सकते।
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर लंबे समय से कहीं दिखाई नहीं दे रही थीं, इसलिए विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आने की कोशिश की है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता को ऐसे बयानों को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। वैसे भारतीय जनता पार्टी को जरूर सोचना चाहिए कि एक तरफ उन्होंने सभी दलों के सांसदों को क्या संदेश देकर विदेश भेजा है और यहां उनकी एक पूर्व सांसद किस तरह बहकी-बहकी बातें कर रही हैं।
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं, उसे लेकर स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं है। उन्होंने अपनी किताब में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जो कुछ लिखा है, अब उससे बिल्कुल अलग बातें कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वे किसी दबाव में कोई बयान दे रहे हैं। शशि थरूर भारत लौटकर क्या कहते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में स्पष्ट किया है।
कांग्रेस नेता ठाकुर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बारे में जो कुछ कहा है, वह उन्होंने कुछ सोच-समझकर कहा होगा। आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *