भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
President_Charles_Taylor

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।
1498: कोलंबस तीसरी बार छह जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले।
1606: सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव का निधन।
1826: पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन।
1919: जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि लौटा दी।
1981: बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987: गोवा को राज्य का दर्जा मिला, भारत का 26वां राज्य बना।
1996: छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998: पाकिस्तान ने छठा परमाणु परीक्षण किया।
1998: अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से करीब 5000 लोगों की मौत।
2003: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
2004: सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007: अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2012: विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2012: लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों का दोषी करार देते हुए 50 वर्ष की सजा सुनायी गयी।
2015: एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *