राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी, क्या भक्त कर सकेंगे दर्शन? जानिए पूरी रिपोर्ट

0
ge2lq2cbiaac-vh_1706396684

धर्म { गहरी खोज } : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार फिर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है यह प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना समेत परकोटे में बनाए जाने वाले सभी मंदिरों में होने वाली है इस प्रतिष्ठा में काशी और अयोध्या के 101 वैदिक विद्वान प्रतिष्ठा को संपन्न करेंगे।
लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राम भक्तों में एक सवाल है कि 3 जून से लेकर 5 जून तक चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान क्या राम भक्त राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। हर राम भक्त के मन में यह सवाल चल रहा है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कैसे राम मंदिर में राम भक्त दर्शन पूजन करेंगे उनके लिए क्या व्यवस्था की गई है।

मठ मंदिरों में होगी प्रतिमा स्थापित
दरअसल अयोध्या के राम मंदिर में जहां 22 जनवरी साल 2024 को प्रभु राम विराजमान हुए हैं। वहीं अब जून 2025 में राम दरबार समेत अन्य मठ मंदिरों में प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। जिसको लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चलेगा। इन तीन दिनों तक राम भक्त प्रतिदिन की तरह दर्शन भी कर सकेंगे ऐसी तैयारी राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले से ही कर रखी है इतना ही नहीं जब भी कोई वीआईपी मोमेंट होता है उस दौरान भी राम भक्त को कोई असुविधा दर्शन पूजन करने में नहीं होती है। ट्रस्ट की ऐसी मनसा रहती है कि देश दुनिया से आए राम भक्त आसानी से प्रभु राम का दर्शन पूजन कर सके। उनके लिए मूलभूत सुविधा भी राम मंदिर ट्रस्ट उपलब्ध कराता है। वह कोई व्हीलचेयर हो या फिर यात्री सुविधा केंद्र में बैठने की व्यवस्था हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *