दक्षिण चीन के पहाड़ी क्षेत्र में आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत की पुष्टि

0
2025_5$largeimg29_May_2025_092825380

नाननिंग{ गहरी खोज } : दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र में आयी बाढ़ में लापता हुए आठ निवासियों की मौत की पुष्टि हो गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अपराह्न करीब 2:30 बजे नदी में आखिरी शव बरामद किया गया और सभी शवों की पहचान डीएनए परीक्षणों के माध्यम से पुष्टि की गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लॉन्गशेंग काउंटी के सैंशे गांव में यह आपदा आई, जिसमें आठ निवासी लापता हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *