भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1658: सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
1917: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन. एफ कैनेडी का जन्म हुआ।
1922: एक्वाडोर को आजादी मिली।
1947: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना।
1953: शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।
1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन।
1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
1996: बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।
2002: गुजरात के अहमदाबाद में 04 बम धमाके हुए। करीब 39 लोगों की मौत हुई।
2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
2015: भीषण गर्मी के भारत के कई राज्यों में 2300 से भी ज्यादा लोगों की मौत।