पुड्डुचेरी में योग महोत्सव की शुरुआत

0
2025_5$largeimg27_May_2025_191724410

नयी दिल्ली { गहरी खोज }:मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने पुड्डुचेरी में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए योग महोत्सव की शुरुआत की जिसमें छह हजार से अधिक लाेग जुटे।
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने योग महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि योग की परिवर्तनकारी शक्ति और शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में प्रासंगिकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है यह स्वस्थ जीवन जीने की एक प्राचीन कला है जो मन और शरीर को जोड़ती है। पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन तथा मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। योग महोत्सव का आयोजन आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *