झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

रांची{ गहरी खोज } : झारखंड बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया ।
इस बार छात्रों के ओवरऑल सफलता का प्रतिशत 91.71 रहा है।बोर्ड की ओर से जिलेवार लिस्ट जारी की गई है। इसमें कोडरमा जिला अव्वल रहा है। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रांची का रिजल्ट 87.32 प्रतिशत रहा है।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जेएसी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध हैं। इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिला है।