कांग्रेस नेताओं ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

भोपाल{ गहरी खोज }: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशील सोच ने हमारे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की रूपरेखा तैयार की, जो आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘भारत की आजादी से लेकर एक सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र की आधारशिला रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर सहृदय नमन। पं. नेहरू जी के आदर्श विचार एवं जीवन मूल्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।’
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘देश की प्रगति एवं विकास की नींव रखने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन ।’