सोनिया ने शांति वन जाकर नेहरु को पुष्पांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, { गहरी खोज }: कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है।
श्रीमती गांधी मंगलवार सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन गई और पूर्व प्रधानमंत्री की 61वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
शांति वन में इस दौरान पंडित पंडित नेहरू की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती गांधी शामिल हुई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे।