मुंबई में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया

0
thane_rain_1720884250995_1720884251153

मुंबई{ गहरी खोज }: महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ और परिवहन तथा विमान सेवा बाधित हुई। राज्य के तटीय जिलों रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अतिवृष्टि होने का अनुमान जताया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से यह चेतावनी तब जारी की गई, जब शहर में सुबह से ही तेज बारिश, गरज के साथ बौछार होने लगी, खास तौर पर पनवेल जैसे इलाकों में जहां लोगों ने सुबह से ही लगातार आंधी-तूफान की सूचना दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई की लोकल ट्रेनें तीनों मुख्य लाइनों- सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर पर देरी से चल रही हैं, क्योंकि शहर में भारी बारिश हो रही है। लोकल ट्रेन को मुंबई शहर की जीवन रेखा माना जाता है।
यात्रियों की रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल रेलवे लाइन पर सभी ट्रेनें 15-25 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ और परिवहन तथा विमान सेवा बाधित हुई। कुर्ला, सायन, दादर और परेल समेत कई निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुबह-सुबह सड़कों पर वाहनों को पानी में डूबा हुआ देखा गया है।
बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, आज शहर या उपनगरीय क्षेत्रों में कहीं भी ज्यादा जलभराव नहीं हुआ। हालांकि, शहर के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई।
रविवार सुबह आठ बजे से आज सुबह आठ बजे के बीच मुंबई में शहरी क्षेत्र में 58 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 19 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *