अंतिम प्लेऑफ के लिए मुम्बई और दिल्ली में होगी आर-पार की भिड़ंत

मुंबई { गहरी खोज } : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2025 के 63वें मुकाबले में बुधवार को मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट के अंतिम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी।
दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में 12 मैचों में 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर और उसका नेट रन रेट (-0.260) है जिसने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जटिल बना दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा। इस बीच 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज पूर्व चैंपियन मुंबई घरेलू मैदान पर दिल्ली की चुनौती ध्वस्त कर प्लेऑफ में पहुंचना चाहेंगी।