एक्सरसाइज या सैर का नहीं है टाइम, इन 5 तरीकों से तेजी से कैलोरी होगी बर्न

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हम सैर, एक्सरसाइज या योगासन का सहारा लेते हैं क्योंकि ये तरीके नेचुरली हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं। अक्सर सुनने को मिलता है कि एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो आप वॉक करने जा सकते हैं। वॉक पर जाने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। 30 मिनट तक वॉक करना 120-150 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि वॉक और वर्कआउट किए बिना भी आप कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। तो जवाब है हां कुछ बहुत ही आसान तरीके हैं जिन्हें करने से आपकी कैलोरी भी बर्न होती है और इन्हें करने से आपके मन को भी शांति मिलती है।
जब आपका वॉक पर जाने का मन न करें तो आप कुछ ऐसी मजेदार और मन को शांति देने वाली एक्टिविटीज को कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अपनी सेहत की बेहतर देखभाल के लिए कौन-सी 5 चीजें जिन्हें आपको करना चाहिए।
सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 5 एक्टीविटीज
छोटे बच्चों के साथ समय बिताना
छोटे बच्चों के साथ खेलने से आपका मूड बेहतर होता है। बच्चों के साथ कई तरह के गेम्स आप खेल सकते हैं जैसे उनके साथ दौड़ना, डांस करना ये सारी चीजें ही आपकी 100-150 कैलोरी को बर्न करने में हेल्प करती हैं जो 30 मिनट के वॉक के बराबर है।
डांस करने से बर्न होती है कैलोरी
अगर आपका सैर पर जाने का मन नहीं हैं तो आप घर पर ही अपना पसंदीदा गाना प्ले करके डांस कर सकते हैं। इससे आपका मूड भी रिफ्रेश होगा और 150-200 कैलोरी भी बर्न होगी जो आपकी शरीर को स्वस्थ्य रखने में हेल्प करेगी।
गार्डनिंग करने से मन को मिलती है शांति
पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देने में मदद करते हैं बल्कि इनके आस-पास बैठने से हमारी नेगेटिविटी कम हो जाती है। गार्डनिंग करते समय आप गमलों को उठाते हैं, पौधे को गमले में लगाते हैं तो इस वक्त आपकी बॉडी बेंड होती है और मूवमेंट होता है। ऐसा माना जाता है कि इस एक्टिविटी में भी सैर के बराबर काफी हद तक 150-200 कैलोरी बर्न होती हैं।
घर की सफाई करना
अगर आपको बेटर फील करना है और कैलोरी को भी बर्न करना है तो आप अपने कमरे की साफ-सफाई कर सकते हैं। इस काम में भी करीबन 150 कैलोरी तक बर्न होती है और आपका मूड भी अपलिफ्ट होता है।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को प्ले करना
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे पियानो, गिटार, ड्रम को हाई इंटेनशिटी के साथ प्ले करने से 150 कैलोरी बर्न होती है जो 30 मिनट के वॉक के बराबर है। हालांकि, इसमें फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा हो तो बेहतर रहता है।