द रॉयल्स में सोफिया का किरदार भूमि हीं निभा सकती थी : प्रियांका घोष

0
images (3)

मुंबई{ गहरी खोज }:निर्देशक प्रियांका घोष ने बताया है कि वेबसीरीज द रॉयल्स में सोफिया का किरदार भूमि पेडनेकर हीं निभा सकती थी। भूमि पेडनेकर ने हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ द रॉयल्स के साथ अपना वेब सीरीज़ डेब्यू किया है। प्रियांका घोष और नुपुर आस्थााना द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में भूमि ने एक सशक्त और आत्मनिर्भर उद्यमी ‘सोफिया शेखर’ की भूमिका निभाई है, और इस भूमिका के लिए उनकी जमकर सराहना हो रही है। हाल ही में निर्देशक प्रियांका घोष ने भूमि के इस किरदार को लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रियांका ने कहा, “भूमि के व्यवहार की झलक स्क्रिप्ट में थी। हमें पता था कि भूमि इसे निभा सकती हैं बिना इसे ज़्यादा आक्रामक बनाए। किसी और कलाकार के साथ मैं थोड़ा सशंकित होती। भारत में हम आसानी से सशक्त महिलाओं को स्वीकार नहीं करते। लेकिन भूमि में एक कोमलता और संवेदनशीलता है। सोफिया में खामियां हैं, और सिर्फ भूमि ही उसे पसंदीदा बना सकती थीं। सोफिया असल ज़िंदगी में भूमि ही हैं।
सोफिया शेखर के रूप में भूमि ने एक बार फिर एक अलग और कई परतों वाले किरदार को अपनाया है। उन्होंने इसमें हास्य, तीव्रता और ढेर सारी बेबाकी को सहजता से मिलाया और अपने को-स्टार ईशान खट्टर के साथ ऑन-स्क्रीन यह सब नैसर्गिक रूप से पेश किया। दर्शक इस बात की सराहना कर रहे हैं कि भूमि ने कैसे इस किरदार को भावनाओं और बुद्धिमत्ता के बीच संतुलन बनाकर निभाया।जहां एक ओर भूमि द रॉयल्स की सफलता का आनंद ले रही हैं, वहीं वे अगली बार अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ दलदल में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *