नागपुर में बनेगा दुनिया के सबसे बड़ा सिनेमा घर , द वर्ल्ड्स बिगेस्ट सिनेमा प्रोजेक्ट का ऐलान

0
1424158-img-20250503-wa0045

नागपुर{ गहरी खोज } : राज्य की उपराजधानी नागपुर में विश्व स्तरीय सिनेमा घर बनाया जाएगा। बीकेसी के में चल रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड इंटरटेनमेंट (वेव्स) के दौरान तेलुगू सिनेमा से जुड़े फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में यह घोषणा की। नागपुर मुख्यमंत्री फडणवीस का गृह नगर है।
वेव्स 2025 इवेंट में उन्होंने द वर्ल्ड्स बिगेस्ट सिनेमा प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। अग्रवाल और विक्रम रेड्डी अब दर्शकों के लिए सिनेमाई अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि नागपुर में बनने वाला दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला यह सिनेमा न केवल भारत की तकनीकी शक्ति का प्रतीक बनेगा, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी एक ऐतिहासिक माइलस्टोन साबित होगा। दोनों निर्माताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से भी मुलाकात की। इस प्रोजेक्ट को लेकर बात करते हुए अग्रवाल ने कहा कि “दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा बनाने का मौका मेरे लिए एक विनम्र अनुभव होगा। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस मिशन के साथ जुड़ा है, जिसमें वह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को विश्व स्तरीय बनाना चाहते हैं। मैं मुख्यमंत्री फडणवीस का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे विज़न को समझा और इस साझा सपने में भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि “यह सिनेमा हॉल भारत की आम जनता को बेहतर अनुभव देने के लिए बनाए जा रहे हैं। श्री रेड्डी ने कहा कि हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि सिनेमा को सिर्फ कंटेंट के स्तर पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिहाज़ से भी बड़ा और बेहतर बनाया जाए, जिसे वे फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रखें। नेल्लूर में भारत की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला सिनेमा घर बनाने के बाद अब हम नागपुर में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स’ ने अग्रवाल को बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनकी फिल्म “द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *