मुर्मु और मोदी ने गोवा में भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

0
images (4)

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के शिरगाओ में शनिवार को भगदड़ के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“ गोवा के शिरगाओ में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा , “ गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। ”
उल्लेखनीय है कि गोवा के शिरगाओ में शनिवार तड़के एक मंदिर में वार्षिक लैराई देवी जात्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *