दक्षिणी चिली में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

0
2025_5$largeimg03_May_2025_111446297

सैंटियागो{ गहरी खोज } : चिली के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में शुक्रवार को तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। जिसके बाद अधिकारियों ने मैगलन क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की है।
चिली विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि शक्तिशाली भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:58 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र देश के सबसे दक्षिणी शहर प्यूर्टो विलियम्स से 218 किमी दक्षिण में जमीनी सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था और आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।
चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं प्रतिक्रिया सेवा (सेनाप्रेड) ने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है, जबकि चिली नौसेना की हाइड्रोग्राफिक एवं महासागरीय सेवा (एसएचओए) ने सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें मैगलन और चिली अंटार्कटिक क्षेत्र के तटीय निवासियों से सुरक्षित क्षेत्रों में चले जाने और समुद्र तट पर जाने से बचने का आग्रह किया गया है।
गौरतलब है कि चिली प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के किनारे स्थित है और यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप आने वाले देशों में से एक है। यहां कुछ अंतराल के बाद अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *