महाराष्ट्र, गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं देश के लिए गौरव का विषय : रेखा गुप्ता

0
images (1)

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां सचिवालय में महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस पर कहा कि दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और नेतृत्व देश के लिए गौरव का विषय है।
श्रीमती गुप्ता ने देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों को उत्साहपूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्णय को आगे बढ़ाने के क्रम में आज महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों राज्यों की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर, जीवंत परंपराएं एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करना था। साहित्य कला परिषद से जुड़े लगभग 40 कलाकारों ने लोकनृत्य, संगीत, नाटक और पारंपरिक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों ने दोनों राज्यों की विविध सांस्कृतिक छवियों को जीवंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *