जिम या योग करने से पहले केला ही नहीं ये 4 चीजें भी खाएं, एनर्जी समेत कई मिलेंगे फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: स्वस्थ्य रहने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जिम जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग योगाभ्यास करना। शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ यह आपके मन को भी शांत रखता है। बहुत से लोग जिम जाने से पहले केला खाते हैं पर आप उसके अलावा भी कुछ चीजों को एड कर सकते हैं। जानते हैं कौन से हैं वो प्री वर्कआउट फूड जो आप जिम जाने से पहले खा सकते हैं।
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए योग बहुत जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ्य रहने के लिए योग या जिम जाकर वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। योग करने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ्य रहता है बल्कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। योग करने के आपके शरीर के लिए कई फायदे हैं। योग करने से पहले कई लोग केले का सेवन करते हैं पर आप योग करने से पहले केले के अलावा इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी दिक्कतों से भी राहत दिलाता है। पर कई लोग कंफ्यूज होते हैं कि योग करने से उन्हें क्या प्री वर्कआउट फूड लेने चाहिए। तो आइए जानते हैं 4 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें योग से पहले खाने से आपको एनर्जी के साथ -साथ कई फायदे भी मिलेंगे।
योग करने से पहले खाएं ये चीजें एनर्जी से रहेंगे भरपूर
दलिया
योग या जिम में वर्कआउट करने से पहले आप केले के अलावा दलिया को भी खा सकते हैं इसमें फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो एनर्जी को बूस्ट कर देते हैं और आपको योग करने से ज्यादा फायदा मिलते हैं।
तरबूज
गर्मियों के मौसम में योग करने से पहले आप तरबूज खा सकते हैं। तरबूज में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और एनर्जी भी बूस्ट होती है।
ओट्स
योग करने से पहले आप ओट्स भी खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कार्ब्स और फाइबर होता है जो पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है इसलिए आप इसे योग करने के 30 मिनट पहले खा सकते हैं। यह आपके एनर्जी लेवल को भी मेंटन रखता है।
फ्रूट जूस
आप योग करने से पहले फलों के जूस जैसे तरबूज, संतरा को भी पी सकते हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त होते हैं जो आपके शरीर को ठंडक भी पहुचांते हैं और इससे एनर्जी भी बूस्ट होती है और आपकी स्किन भी ग्लोइंग लगती है।
योग करने से पहले इन चीजों को खाने से न केवल आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी स्किन ग्लोइंग रहेगी और पाचन तंत्र से लेकर आपकी हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त रहेगी।