धनखड़ ने दी गुजरात और महाराष्ट्र को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

0
2025_5$largeimg01_May_2025_141644640

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री धनखड़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी अलग-अलग पोस्ट में गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा, “गुजरात राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह राज्य नित नयी ऊंचाइयों को छुएं।” उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमि गुजरात सदैव अपने नेतृत्व, जीवंतता और नवाचार से प्रेरित करती है।
महाराष्ट्र के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “ महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में राज्य उपलब्धियों के नये मुकाम हासिल करता रहे।” उन्हाेंने कहा कि महाराष्ट्र के सामाजिक सुधार, सांस्कतिक समृद्धता और आर्थिक नेतृत्व पर राष्ट्र को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *