बागडे, भजनलाल, गहलोत सहित कई नेताओं की श्रमिक दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर{ गहरी खोज }: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री बागड़े ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के विकास की सोच रखकर कार्य करने पर जोर दिया है और सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की।
इसी तरह श्री शर्मा ने विकसित भारत, विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए समर्पित सभी श्रमिक बंधुओं को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी बधाई देते हुए
राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाले सभी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी।
श्री देवनानी ने भी सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है। इसी तरह सुश्री दिया कुमारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाले हमारे सभी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाए।
श्री गहलोत ने कहा कि अपने परिश्रम की शक्ति से देश के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके श्रम के बगैर किसी भी राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है।
श्री राठौड़ ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास एवं उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री डोटासरा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास एवं उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, समर्पण और परिश्रम ही हमारे समाज की नींव हैं। श्रमिकों का सम्मान करना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि कृतज्ञता का भाव है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सबको श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों को प्राथमिकता देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री जूली ने कहा कि मेहनत और समर्पण को प्रणाम। श्रम ही शक्ति है, श्रमिक ही देश की नींव है। आज का दिन समर्पित है उन करोड़ों मेहनतकश श्रमिक भाइयों-बहनों को जिनके श्रम से देश की प्रगति का पहिया निरंतर आगे बढ़ता है सभी श्रमिक बंधुओं को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं। आइए, इस अवसर पर हम सब संकल्प लें उनके अधिकारों की रक्षा का, उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिले, सम्मान मिले और सम्मानजनक जीवनयापन का अधिकार मिले। हम संकल्प लें उनके साथ खड़े रहने का उनका सहयोग करने का और भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का।
इसी प्रकार अन्य कई नेताओं श्रमिक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।