फेंग शुई: इन 4 रंगों के घर में इस्तेमाल से होगा चमत्कार, खुलेगें धन और समृद्धि द्वार,जानिए कौन से हैं ये रंग

0
vastu-colour-1

धर्म { गहरी खोज } :फेंग शुई में, रंग और प्रकृति का गहरा जुड़ाव बताया गया है। रंग प्रकृति के तत्वों का ही प्रतिनिधित्व करते हैं, साथ ही माना जाता है कि हर रंग का अपना भाव और शक्ति होती है लिहाजा आप पर निर्भर करता है कि आप किस भाव या शक्ति को अपने घर में बढ़ाना चाहते हैं। इन रंगों की ऊर्जा आपको आपका लक्ष्य पाने में मदद कर सकती है।

फेंग शुई की खासियत ये है कि आपको इसके लिए बस घर के इंटीरियर पर काम करके ही सकारात्मक परिणाम मिल जाते हैं।कुछ सजावटी बदलाव और अपने फर्नीचर को फिर से व्यवस्थित करने से आपके घर में ऊर्जा और आपके जीवन की दिशा में बड़ा अंतर आ सकता है। जिन रंगों की आज हम बात कर रहे हैं वो रंग धन और समृद्धि बढ़ाने में माहिर है तो चलिए जानते हैं कौन से है वो रंग।

बैंगनी
फेंग शुई की कई परंपराओं में बैंगनी रंग को आध्यात्मिकता और मन की भावनाओं से जुड़ा हुआ है यही कारण है इसे मेडिटेशन के लिए उपयुक्त माना जाता है। बैंगनी रंग हमारे चारों ओर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। ये रंग हमें पूर्णता का अहसास करता है लिहाजा ये रंग धन को आकर्षित करने के लिए सही चुनाव है। फेंग शुई के अनुसार सफेद और गोल्ड के साथ गहरे बैंगनी रंग का उपयोग करना चाहिए खासकर ड्राइंग रूम और आपके लिविंग रूम में। बाथरूम और बेडरूम में इसके प्रयोग से बचना चाहिए।

गहरा नीला
फेंग शुई के अनुसार, गहरा नीला रंग जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और समुद्र की गति का प्रतीक है। वही हल्के नीले रंग को स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। संपत्ति में वृद्धि के लिए नीला रंग आपके घर में शामिल करने के लिए एकदम सही रंग है। धन से जुड़ी जगहों पर गहरे नीले रंग को शामिल करें। नीले रंग को सफ़ेद या बेज रंग के साथ मिला सकते हैं। घर की सामने की दीवार को गहरे नीले रंग से रंग सकते हैं। नीले रंग को सोफ़े, सीट और कुशन जैसे फ़र्नीचर के ज़रिए भी शामिल किया जा सकता है। दूसरा तरीका यह है कि इसे अपने घर में मछली के टैंक या सजावटी फव्वारे के साथ शामिल करें। यह शांति की भावना पैदा करने में भी मदद करता है।

गहरा हरा
फ़ेंग शुई में, हरा रंग स्थिरता, शांति और उर्वरता का प्रतिनिधित्व करता है। ये रंग समृद्धि का प्रतीक है।इसका उपयोग आर्थिक धन को आकर्षित करने के लिए भी किया जाता है। फ़ेंग शुई में पौधों के जरिये हरे रंग को जोड़ने की सलाह दी जाती है। ये रंग शयनकक्ष में अनिद्रा से लड़ने में मदद कर सकता है जबकि रसोई में यह आग और पानी जैसे अन्य तत्वों को संतुलित करता है। आप अपने घर में प्रकृति से जुड़ी पेंटिंग भी लगा सकते हैं।

गोल्ड
फेंग शुई सिद्धांतों के अनुसार, सोने सा रंग सौभाग्य को प्रकट करता है ये धन को आकर्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुराने चीनी मानते है कि ये धन का रंग है इसलिए वो इसका फर्नीचर और सजावटी समाना में बहुत इस्तेमाल करते हैं।उनका मानना है कि घर को सजाते समय गोल्ड रंग का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी होता है, ताकि घर में समृद्धि और सुरक्षा दोनों आ सकें। मेहमानों के स्वागत के लिए आप डाइनिंग रूम, किचन में इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *