कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान बौखलाहट में स्वयं का अस्तित्व बचाने की नाकाम कोशिश : सीपी जोशी

0
41-76-1745843596-718457-khaskhabar

जयपुर{ गहरी खोज }: लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने आज जयपुर में संविधान बचाओं रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी की कड़ी भर्तसना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है और न ही लोकतंत्र के लिए, यह केवल बौखलाहट में स्वयं का राजनीतिक अस्तित्व बचाने की एक नाकाम कोशिश है। आज कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने की बात की क्योकि इन्हें पता है कि कांग्रेस प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में बदहाल, कमजोर और बिखरी हुई है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा पिछले ग्यारह वर्षों में देश की जनता ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उससे ज्यादा किया है। भारत ने आतंकवाद का मूंहतोड़ जवाब दिया है। देश के जवानों ने पुलवामा और उरी में हुए आतंवादी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राईक से दिया था, दुश्मन को घर में घुसकर करारा जवाब दिया था। पहलगाम घटना के बाद जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा, पहलगाम के गुनहगारों को कल्पना से भी कड़ी सजा देंगे, आतंकवाद को मिट्टी में मिला देगे इस बयान से पाकिस्तान की रूह कांप गई । कांग्रेस को देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास करना चाहिए ना की इसपर अर्नगल बयानबाजी करे जो की देशहित में नहीं है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने संविधान की मूल भावनाओं को जमींन पर उतारने का काम किया है। कांग्रेस को झूठ बोलकर भ्रम फेलाने के अलावा कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओं कहने से पहले कांग्रेस को सौ नहीं हजार बार सोचना चाहिए, क्योकि कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया, इमरजेंसी लगाकार संविधान की हत्या की, लोकतंत्र की हत्या की। अपने निजी स्वार्थ के लिए संविधान में कई बदलाव किए। इन लोगों ने खुद संविधान की धज्जियां उड़ाई है और आज संविधान की किताब जेब में रखकर घूम रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *