16 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार

0
253-77-1745841669-718448-khaskhabar

कोलकाता{ गहरी खोज }: शमसेरगंज में भारी मात्रा में नकली नोटों की बरामदगी हुई है। धुलियान गंगाघाट से सोमवार सुबह करीब 16 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अलामिन शेख (20) और मिस्टोर शेख (21) हैं, जो मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये दोनों युवक नकली नोटों को मालदा से शमसेरगंज ले जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धुलियान गंगाघाट पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए सभी नोट 500 रुपये के थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को जंगीपुर अदालत में पेश किया और सात दिन की हिरासत की मांग की। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे पहुंचाने की योजना थी। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों के इस गिरोह में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *